Let’s Understand Simple Sentence with Example
Simple Sentence Types
No Action is done by the subject
जिसमे किसी Subject के द्वारा किसी भी काम यानी (क्रिया) को नहीं किया जाता है, उसे Simple Sentence कहते है।
Present Simple Sentence
Present Simple Sentence के अंत में (है/हैं/हो/हूँ/पास है/में है/भाई है/बहन है) आदि आता है, तथा इसमें सकारात्मक वाक्यों (Positive Sentences) में Helping Verbs (Is/Am/Are/Has/Have) का प्रयोग किया जाता है, और नकारात्मक वाक्यों (Negative Sentences) में Helping Verbs (Is not/Am not/Are not/Does not have/Do not have) का प्रयोग किया जाता है।
Present Simple Sentence को 2 वर्गों (categories) में विभाजित किया जाता है।
Present Simple Sentence Category-1 की Helping Verbs
Is (+Ve)→ Is not (-Ve)
Am (+Ve)→ Am not (-Ve)
Are (+Ve)→ Are not (-Ve)
Note
(+Ve) का मतलव Positive Sentence (सकारात्मक वाक्य) होता है।
(-Ve) का मतलव Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य) होता है।
Present Simple Sentence Category-1 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
मम्मी स्कूल में है।
Mom is in School.
मैं ठीक हूँ।
I am fine.
आप एक अच्छे लड़के हो।
You are a good boy.
Negative Sentence (-Ve)
मम्मी स्कूल में नहीं है।
Mom is not in School.
मैं ठीक नहीं हूँ।
I am not fine.
आप एक अच्छे लड़के नहीं हो।
You are not a good boy.
Present Simple Sentence Category-2 की Helping Verbs
Has (+Ve)→ Does not have (-Ve)
Have (+Ve)→ Do not have (-Ve)
Present Simple Sentence Category-2 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
मेरे पास 10 रूपये है।
I have Rs.10.
अनुष्का के पास 500 रूपये है।
Anushka has Rs.500.
मोबाइल में गाने है।
Mobile has songs.
मेरा एक भाई है।
I have a brother.
उसकी एक बहन है।
She has a sister.
Negative Sentence (-Ve)
मेरे पास 10 रूपये नहीं है।
I do not have Rs.10.
अनुष्का के पास 500 रूपये नहीं है।
Anushka does not have Rs.500.
मोबाइल में गाने नहीं है।
Mobile does not have songs.
मेरा एक भाई नहीं है।
I do not have a brother.
उसकी एक बहन नहीं है।
She does not have a sister.
Keep Understanding Simple Sentence with Example
Past Simple Sentence
Past Simple Sentence के अंत में (था/थे/थी/पास था/में था/भाई था/बहन थी) आदि आता है, तथा इसमें सकारात्मक वाक्यों (Positive Sentences) में Helping Verbs (Was/Were/had) का प्रयोग किया जाता है, और नकारात्मक वाक्यों (Negative Sentences) में Helping Verbs (Was not/Were not/Did not have) का प्रयोग किया जाता है।
Past Simple Sentence को 2 वर्गों (categories) में विभाजित किया जाता है।
Past Simple Sentence Category-1 की Helping Verbs
Was (+Ve)→ Was not (-Ve)
Were (+Ve)→ Were not (-Ve)
Past Simple Sentence Category-1 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
वो बाजार में था।
He was in the market.
आप एक अच्छे लड़के थे।
You were a good boy.
मम्मी स्कूल में थी।
Mom was in School.
Negative Sentence (-Ve)
वो बाजार में नहीं था।
He was not in the market.
आप एक अच्छे लड़के नहीं थे।
You were not a good boy.
मम्मी स्कूल में नहीं थी।
Mom was not in School.
Past Simple Sentence Category-2 की Helping Verbs
Had (+Ve)→ Did not have (-Ve)
Past Simple Sentence Category-2 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
मेरे पास 500 रूपये थे।
I had Rs.500.
इस मोबाइल में गाने थे।
This mobile had songs.
मेरे दो भाई थे।
I had two brothers.
Negative Sentence (-Ve)
मेरे पास 500 रूपये नहीं थे।
I did not have Rs.500.
इस मोबाइल में गाने नहीं थे।
This mobile did not have songs.
मेरे दो भाई नहीं थे।
I did not have two brothers.
Future Simple Sentence
Future Simple Sentence के अंत में (होगा/होगी/होंगे/पास होगा/में होगा/भाई होगा/बहन होगी) आदि आता है, तथा इसमें सकारात्मक वाक्यों (Positive Sentences) में Helping Verbs (Will be/Will have) का प्रयोग किया जाता है, और नकारात्मक वाक्यों (Negative Sentences) में Helping Verbs ( Will not be/ Will not have) का प्रयोग किया जाता है।
Future Simple Sentence को 2 वर्गों (categories) में विभाजित किया जाता है।
Future Simple Sentence Category-1 की Helping Verbs
Will be (+Ve)→ Will not be (-Ve)
Future Simple Sentence Category-1 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
राहुल ऑफिस में होगा।
Rahul will be in office.
अनुष्का बाजार में होगी।
Anushka will be in the market.
विद्यार्थी स्कूल में होंगे।
Students will be in school.
Negative Sentence (-Ve)
राहुल ऑफिस में नहीं होगा।
Rahul will not be in office.
अनुष्का बाजार में नहीं होगी।
Anushka will not be in the market.
विद्यार्थी स्कूल में नहीं होंगे।
Students will not be in school.
Keep Understanding Simple Sentence with Example
Future Simple Sentence Category-2 की Helping Verbs
Will have (+Ve)→ Will not have (-Ve)
Future Simple Sentence Category-2 का उदाहरण
Positive Sentence (+Ve)
राहुल के पास मोबाइल होगा।
Rahul will have a mobile.
उस घर में 5 खिड़कियाँ होंगी।
That home will have 5 windows.
उसके 3 भाई होंगे।
He will have 3 brothers.
Negative Sentence (-Ve)
राहुल के पास मोबाइल नहीं होगा।
Rahul will not have a mobile.
उस घर में 5 खिड़कियाँ नहीं होंगी।
That home will not have 5 windows.
उसके 3 भाई नहीं होंगे।
He will not have 3 brothers.
I hope guys, you have understood Simple Sentence with Example
इसे भी पढ़े