Article A An The – Use of A An The

Article A / An /The

article a an the

अंग्रेजी भाषा में दो प्रकार के article होते है।  

A. Indefinite Article [A/An]

Indefinite Article का प्रयोग किसी वस्तु, स्थान और व्यक्ति के साथ किया जाता है जिसके बारे में हमें या अन्य किसी व्यक्ति को पहले से जानकारी नहीं होती है। ये A और An होते है। 

Condition: 1 

अगर मान लिया जाए की आप और आपका भाई घर पर है और कोई आपके घर के दरवाजे पर घंटी बजाता है और आप दरवाजा खोलकर देखते है परन्तु उस लड़के को आप नहीं जानते, इसके बाद आप अपने भाई के पास आकर बोलते है की भाई, दरवाजे पर एक या कोई लड़का है और वो आपसे बात करना चाहता है।   

Examples 

  • जब आप बोलते है एक या कोई लड़का, तो आप अंग्रेजी में A Boy लिखेंगे।
  • यदि आप बोलते है यह एक पैंसिले है ( This is a Pencil ) इसका मतलव है पेंसिल के बारे में पहले से बात नहीं हुई है। 
  • कोई Mr Vijay दरवाजे पर है ( A Mr. Vijay is at the door. ) ध्यान रखिए Proper Noun से पहले जब भी कोई शब्द आता है तो आप A का प्रयोग कर सकते है जैसे की कोई राम – A Ram, कोई सीता – A Seeta etc.

B. Definite Article [The]

Definite Article का प्रयोग किसी वस्तु, स्थान और व्यक्ति के साथ किया जाता है जिसके बारे में हमें या अन्य किसी व्यक्ति को पहले से जानकारी होती है। ये आर्टिकल The होता है।  

Condition: 2 

अगर मान लिया जाए की आप और आपका भाई घर पर बैठे हैं और आपके भाई ने आपसे कहा है की अभी कोई लड़का आने वाला है वो मुझसे आने वाले स्कूल एग्जाम पर डिस्कशन करेगा, इसी बीच दरवाजे पर कोई घंटी बजाता है, और वो आपसे बोलता है की मुझे आपके भाई से आने वाले स्कूल के एग्जाम पर कुछ बात करनी है, उस लड़के की बात सुनकर आप अंदर आते है और बोलते है की भाई, दरवाजे पर वो लड़का है जो आपसे स्कूल में आने वाले एग्जाम पे बात करना चाहता है। आप इस स्थिति में यह नहीं बोल सकते की भाई दरवाजे पर कोई लड़का है।  

Examples 

  • जब आप बोलते है वो लड़का, तो आप अंग्रेजी में The Boy लिखेंगे।  
  • यही तो वो पैन है जिसके बारे में, मैं बात कर रहा था ( This is the Pen, I was taking about ) इसका मतलव यह है की आप पैन के बारे में पहले से बात कर चुके है। 
  • यदि आपके दरवाजे पर घंटी बजती है और आप दरवाजा खोलते है और वो व्यक्ति आपसे बोलता है की में Mr. Vijay हूँ मैं आपके भाई से मिलना चाहता हूँ और आप अपने भाई के पास आकर बोल सकते है, Mr Vijay दरवाजे पर है ( Mr Vijay is at the door. )    

A /An / The का प्रयोग 

हमने आपको पहले ही Basic English Lession – 1 में बताया है की अंग्रेजी व हिंदी में स्वर व व्यंजक कौन-कौन से होते है। 

An का प्रयोग 

किसी भी Sentences में आगे आने वाले Word की शुरुवात, हिंदी के स्वर अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः से होती है तो An का प्रयोग किया  जाता है।

जैसे की 

राम एकमानदार लड़का है।

 Ram is An honest boy.  

मैं एक वर में पहुचनेवाला हूँ। 

I am about to reach an hour.

वह एक MLA ( मएलए) है। 

He is  An MLA.

यह एक ऑरेंज है। 

This is an orange. 

A का प्रयोग

किसी भी Sentences में आगे आने वाले Word की शुरुवात, हिंदी के व्यंजक से होती है, तो A का प्रयोग किया  जाता है। 

जैसे की 

University को हम हिंदी में युनिवेर्सिटी लिखेंगे और युनिवेर्सिटी में हिंदी का स्वरहै इसलिए हम University से पहले  A University लगाते है।  

यह एक यूनिवर्सिटी है। 

This is A University. 

मैं एक Year (यीयर) में आपसे मिलुंगा। 

I will meet you in a year.

The का प्रयोग 

The को हम दी और दोनों प्रकार से बोलते है पर दी और बोलने के लिए कुछ नियम होते है। 

दी के लिए नियम 

अगर Sentence में आगे आने वाले शब्द की शुरुवात हिंदी के स्वर से होती है तो दी बोला जाता है परन्तु अंग्रेजी में लिखा, तो The ही जाता है। जैसे की,

The Elephant → दी लीफैंट 

The end → दी न्ड 

के लिए नियम 

अगर Sentence में आगे आने वाले शब्द की शुरुवात हिंदी के व्यंजक से होती है तो बोला भी जाता है और अंग्रेजी में The लिखा भी जाता है। जैसे की,

The girl→ द र्ल 

The boy → द बॉय  

The year → द यीयर 

The का प्रयोग कहाँ करना बहुत जरुरी है?

यूनिक वस्तुओ के साथ जो केवल एक ही है जैसे की,

The Mooon , The Earth , The Sun, The World , The Sky, etc.

यूनिक व्यक्ति के साथ जो केवल एक ही है जैसे की,

The President, The CEO etc.

The का प्रयोग उन adjective के साथ भी किया जाता है जो एक पुरे समूह या जाती का बोध कराते है जैसे की,

The rich, The poor, The young, The old, etc.

The का प्रयोग Popular ईमारत, संग्रहालयों और स्मारकों के साथ भी किया जाता है।

The Taj  Mahal, The Lal Quila, The Qutub Minar, The globe, etc.

The का प्रयोग Superlative Degrees के साथ भी किया जाता है। 

The oldest, The highest, The youngest, The newest, etc.

The का प्रयोग संख्याओं के साथ भी किया जाता है। 

The first, The second, The third, The first occasion, etc.

The का प्रयोग सागरो, नहर, नदी, के साथ भी किया जाता है। 

 The Atlantic, The Nile, The Gangas, etc.

The का प्रयोग Family के नाम से पहले भी करते है जैसे की,

The Vermas, The Khans, The Ranas, etc.

The का प्रयोग only से पहले भी किया जाता है जब only का मतलव होता है इकलौता जैसे की,

The only boy (इकलौता लड़का), The only daughter (इकलोटी बेटी) The only friend (इकलौता दोस्त).

अंग्रेजी के शब्द Whole से पहले The का प्रयोग किया जाता है।

I have visited the whole Uttarakhand.

I have read the whole book.

अंग्रेजी के शब्द  All के बाद The का प्रयोग किया जाता है।

All the books are there.

All the boys are here.

Also Read

Leave a Comment

Tense Online Grammar Checker Alia Bhatt Pregnancy Updates Application in Hindi All Types Of Simple Sentences